22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश से लुढ़का पारा, घने कोहरे की चपेट में रहेंगे इतने राज्य

Weather Update पहाड़ों पर Snowfall के बीच कई राज्यों में लुढ़का पारा दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद बढ़ी ठंड आईएमडी ने कहा- कोहरे की चपेट में रहेंगे उत्तर भारत के कई इलाके
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 12 Dec 2020, 9:39 AM IST

Weather Update

देशभर में मौसम का बदल रहा मिजाज

नई दिल्ली। देशभर में लगातार मौसम का मिजाज ( Weather Udpate ) करवट ले रहा है। बर्फबारी ( Snowfall )और बारिश के दौर के बीच अब धुंध और कोहरे का असर भी बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों में देश के कई राज्यों में बारिश ( Rain ) के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी शुक्रवार को हुई बारिश के बाद पारा लुढ़का है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में कई राज्यों बारिश के साथ उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में कोहरा छाया रहेगा।

हिंसक हो सकता है किसान आंदोलन, खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट में खुलासा, जानिए किससे बताया खतरा

दिल्ली-एसीआर में बारिश से बढ़ी ठंड
दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हुई, जिसके बाद ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को दिनभर बारिश के आसार बने हुए हैं। बारिश के चलते लोगों को प्रदूषण से भी राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग ने साउथ दल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली, द्वारका, आईजीआई एयरपोर्ट के इलाके में बारिश होगी का अनुमान जताया था।

इस वजह से हो रही बारिश
हिमालय के क्षेत्र से ताजा पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने की वजह से राष्ट्रीय राजधानी और इसके पड़ोसी शहरों में बारिश के आसार बने हुए हैं।

पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ी बर्फबारी
आईएमडी के मुताबिक पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का सीधा असर दिखाई दे रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में इस सिस्टम के चलते जोरदार बर्फबारी का दौर जारी है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो रही है।

अभी और गिरेगा तापमान
पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद बर्फ से ढके हिमालय से बर्फीली उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी। वहीं न्यूनतम तापमान सोमवार यानि 14 दिसंबर तक गिरकर आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

कोहरे की चादर में लिपटे ये इलाके
मौसम विभाग के मुताबिक मिजोरम, त्रिपुरा, असम , मेघालय, बिहार और पश्चिम बंगाल में आने वाले 4 दिनों में कोहरे का कोहराम देखने को मिलेगा। वहीं उत्तर भारत में भी धुंध और कोहरे के असर दिखेगा।

मालामाल हुईं देशी स्टार्टअप कंपनियां, इस साल 9 महीने में उठाई 5 हजार अरब से ज्यादा फंडिंग

दक्षिण राज्यों में बारिश के आसार
वहीं दूसरी तरफ देश के दक्षिण राज्यों की बात करें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में बारिश के आसार बने हुए हैं, जबकि कई इलाकों में आईएमडी ने तेज हवाएं चलने की आशंका व्यक्त की है।