29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में सर्दी का सितम, देश के कई इलाकों में आज बारिश का अलर्ट

Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में सर्दी का सितम, देश के कई इलाकों में आज बारिश का अलर्ट

Weather Update देश के कई राज्यों में जारी है सर्दी का सितम राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में लुढ़का पारा पश्चिमी हिमालय से सर्द हवाएं मैदानी क्षेत्रों की ओर बहने से ठंड में हुआ इजाफा
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 30 Dec 2020, 7:49 AM IST

Weather Update

देशभर के अधिकांश राज्यों में सर्द हुआ मौसम का मिजाज

नई दिल्ली। देशभर के ज्यादातर राज्यों में मौसम का मिजाज ( weather update ) सर्द हवाओं की चपेट में है। राजधानी दिल्ली ( Delhi Weather ) से लेकर उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में तापमान तेजी से लुढ़का है। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक साल के अंतिम दो दिन पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच मैदानी इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड के साथ बीतेंगे। वहीं नए वर्ष का आगाज भी सर्दी के सितम से ही होगा।

वहीं 30 दिसंबर को देश के कई इलाकों में बारिश होने का भी मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है। इनमें दक्षिण के राज्य प्रमुख रूप से शामिल हैं।

माता वैष्णोदेवी के भक्तों के लिए खुश खबरी, भारतीय रेलवे ने 30 दिसंबर से शुरू की पांच नई ट्रेनें, यात्रा से पहले से देख लें पूरी लिस्ट

दिल्ली में बढ़ेगी ठिठुरन
दिल्ली की बात करें तो यहां तापमान दो डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक यहां मंगलवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं कई इलाके घने कोहरे की चपेट में भी दिखाई दिए। वहीं बुधवार की सुबह भी कोहरे के साथ ही हुई। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद दिल्ली की तरफ कोल्ड वेव्स और बढ़ने के आसार बने हुए हैं। 1 जनवरी तक राजधानी का तापमान पांच डिग्री तक गिर सकता है।

हिमाचल प्रदेश के मनाली में -6 पारा
पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है। खास तौर पर हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी ने मौसम को अत्यधिक सर्द बना दिया है। मनाली में पारा -6 तक पहुंच गया है। यहां पर मॉस्को से भी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा शिमला में -4 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है। वहीं बिलासपुर में 16 वर्ष बाद इतनी बर्फबारी दर्ज की गई है। पूरा इलाका सफेद बर्फ से ढक गया है।

घाटी में जारी बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर में सीजन का ताजा बर्फबारी ने पूरी घाटी को बर्फ की सफेद चादर ढंक दिया है। बर्फबारी के चलते पर्यटन से जुड़े कारोबारियों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। कई जिलों में तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से नीचे पहुंच गया है।

इन इलाकों में बारिश के आसार
देशभर के कई इलाकों में जारी सर्दी के सितम के बीच कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक और केरल में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

3 से 5 डिग्री तक गिरेगा पारा
पश्चिमी हिमालय से चलने वाली ठंडी तथा शुष्क उत्तरी/उत्तरी पश्चिमी हवाओं के कारण उत्तर भारत में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

इन राज्यों में सताएगी सर्दी
31 दिसंबर से 2 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश में कुछ इलाकों में सुबह के दौरान घना कोहरा छाने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में हुई छिटपुट बारिश से शीतलहर का कहर तेज हो गया है।

एक जनवरी से इन राज्यों में दोबारा खुलने जा रहे हैं स्कूल, जानिए आपके राज्य में सरकार ने क्या जारी किे निर्देश

हरियाणा में टूटा पांच साल का रिकॉर्ड
हरियाणा में इस वक्त जोरदार ठंड पड़ रही है। रेवाड़ी में पिछले पांच वर्ष का रिकॉर्ड टूटा है। मंगलवार को यहां न्यूनतम तापमान 1 डिग्री दर्ज किया गया। जो सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के कई इलाकों में कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।