scriptWeather Update: Heavy rain in Delhi big relief from scorching heat | Weather Update: देश की राजधानी में हुई झमाझम बारिश, दिल्ली वालों को मिली चिलचिलाती गर्मी से राहत | Patrika News

Weather Update: देश की राजधानी में हुई झमाझम बारिश, दिल्ली वालों को मिली चिलचिलाती गर्मी से राहत

locationनई दिल्लीPublished: Jul 02, 2021 06:49:23 pm

Submitted by:

Dhirendra Mishra

पिछले कुछ दिनों की तरह आज भी दिल्ली वाले सुबह से ही तेज धूप और भीषण गर्मी से परेशान थे। गुरुवार को दिल्ली के तापमान ने 90 साल का एक जुलाई का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया था। लेकिन शुक्रवार दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से देश की राजधानी का मौसम सुहाना हो गया।

delhi raining
नई दिल्ली। देश की राजधानी में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश के बाद पिछले कुछ दिनों ने जारी भीषण गर्मी और और लू की मार से दिल्ली वालों को बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को हुई बारिश से दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहाना हो गया। इससे पहले पिछले कुछ दिनों की तरह लोग सुबह से ही तेज धूप और भीषण गर्मी से परेशान थे। गर्मी की वजह से घर से बाहर केवल वही लोग निकल रहे थे जिनके लिए ऐसा करना बहुत ही जरूरी था। गुरुवार को दिल्ली के तापमान ने एक जुलाई का 90 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया था।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.