scriptउत्तर भारत में अब भी मानसून का इंतजार, दिल्ली- NCR में बारिश की संभावना | Weather Update: Monsoon Delayed In North India Rain In Delhi NCR | Patrika News
विविध भारत

उत्तर भारत में अब भी मानसून का इंतजार, दिल्ली- NCR में बारिश की संभावना

Weather Update: 12 सालों में मानसून ( Monsoon ) के लिए सबसे लंबा इंतजार
20 राज्यों में अब तक पहुंचा मानसून
बिहार, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अब भी मानसून का इंतजार

Jun 24, 2019 / 12:42 pm

Kaushlendra Pathak

mansoon

उत्तर भारत में अब भी मानसून का इंतजार, दिल्ली- NCR में बारिश की संभावना

नई दिल्ली। Weather Update: उत्तर भारत में अब भी गर्मी का सितम जारी है। हालांकि, कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हुई है और कुछ क्षेत्रों मानसून ( monsoon ) ने दस्तक भी दे दी है। लेकिन, मौसम विभाग का कहना है कि अभी अच्छी बारिश के लिए और इंतजार करना होगा। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश होने की संभावना जताई गई है।
12 सालों में मानसून के लिए सबसे लंबा इंतजार

बीते चार दिनों में मानसून ने भले ही रफ्तार पकड़ी हो, लेकिन पिछले 12 सालों में इस साल मानसून के लिए सबसे लंबा इंतजार करना पड़ा है। 19 जून से मानसून ने तेज रफ्तार पकड़ी है और अब यह उत्तर भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है। बिहार, झारखंड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके कारण कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हुई है। अगले 24 घंटे में मानसून के लखनऊ पहुंचने की उम्मीद है।
file photo
अब तक मुंबई नहीं पहुंचा मानसून

मौसम विभाग का कहना है कि पिछले बुधवार को बंगाल की खाड़ी पर बने दबाव से मानसून का तेजी से आगे बढ़ने का क्रम शुरू हुआ है। विगत चार दिनों में मानसून करीबन 700 किलोमीटर के क्षेत्र तक पहुंच गया है। हालांकि, जिस मानसून को 10 जून तक मुंबई पहुंच जाना चाहिए था वहां अब तक नहीं पहुंचा। बल्कि, उससे पहले मानसून वाराणसी पहुंच चुका है।
file photo
मानसून में 43 फीसदी की कमी

विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे में मानसून के दक्षिण गुजरात और पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहुंचने की संभावना है। इस साल मानसून में फिलहाल 43 फीसदी की कमी रही है। मध्य भारत पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ा है, जहां बारिश औसत से 54 फीसदी कम रही है। लेकिन अब मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में राज्यों में मानसून को लेकर उम्मीद जताई है।
file photo
दिल्ली में जुलाई के दूसरे सफ्ताह में मानसून देगा दस्तक

दिल्ली- NCR के लोगों को मानसून के लिए अभी और इंतजार करना होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में जुलाई के दूसरे हफ्ते में मानसून दस्तक देगा। पहले उम्मीद की जा रही थी कि मानसून दिल्ली तक जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंच जाएगा। हालांकि, विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की संभावना जताई है। कहा यह भी जा रहा है कि पानी की कमी से जूझ रही दिल्ली के लिए मानसून में कमी से जल संकट पैदा हो सकता है।
इन इलाकों में दूर हो सकता है जल संकट

मानसून के देरी से पहुंचने के बावजूद इस हफ्ते सूखे से जूझ रहे इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है। मध्य भारत और दक्षिण भारत में मानसून आने के कारण जल संकट दूर हो सकता है। साथ ही बिहार में चमकी बुखार पर भी नियंत्रण में भी कुछ राहत मिलेगी।
स्काइमेट वेदर के महेश पालावत का कहना है कि जम्मू-कश्मीर के ऊपर छाए पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली NCR में 24 और 25 जून को आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Home / Miscellenous India / उत्तर भारत में अब भी मानसून का इंतजार, दिल्ली- NCR में बारिश की संभावना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो