23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / मौसम अपडेटः देश के 12 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, हाई अलर्ट पर NDRF

मौसम अपडेटः देश के 12 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, हाई अलर्ट पर NDRF

Weather Update Todday देश के एक दर्जन से ज्यादा राज्यों में बरसेंगे बदरा बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के चलते चलेंगी तेज हवाएं मछुआरों को समुद्र इलाके से दूर रहने की सलाह
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 4 Sep 2019, 11:53 AM IST

mumbairain2.jpg

नई दिल्ली। देशभर में मानसून अपने चरम पर है। कई राज्यों में भारी बारिश ने बुरा हाल कर रखा है। देश के मध्य इलाके से लेकर दक्षिण और पूर्वी इलाकों में भी झमाझम बारिश पड़ रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ घंटों में देश के 12 राज्यों में अच्छी बारिश का अनुमान है।

आपको बता दें कि पिछले एक हफ्ते से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में जोरदार बारिश पड़ रही है। वहीं महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे में भी मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

इसके चलते स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं।

मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक अगले दो से तीन दिन देश के कई इलाकों में जोरदार बारिश पड़ने के आसार हैं।

कांग्रेस के लिए आई सबसे बुरी खबर, इस दिग्गज नेता के निधन से लगा बड़ा झटका

देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर में कम बारिश के चलते लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों से मौसम ने यहां करवट ली है।

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो से तीन दिन तक दिल्ली-एनसीआर में मानसून मेहरबान रहेगा।

यहां बुधवार सुबह भी अच्छी बारिश हुई, हालांकि कुछ देर की बूंदा-बांदी के बाद एक बार फिर धूप निकल आई।

इससे उमस बढ़ गई। लेकिन अगले कुछ घंटों में खास तौर पर 5 और 6 सितंबर तक दिल्ली-एनसीआर में अच्छी बारिश की संभावना है।

इन राज्यों में मानसून रहेगा मेहरबान
मौसम विभाग ने सेंट्रल इंडिया के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

इनमें पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडीशा, गुजरात, कर्नाटक के तटीय इलाके, कोंकण, गोवा, उत्ताराखंड, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, स्वराष्ट्र और कच्छ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

झारखंड में चलेंगी तेज हवाएं, झमाझम होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड में भी बुधवार से गुरुवार के बीच जोरदार बारिश के आसार हैं।

खास बात यह है कि यहां तेज हवाएं भी चलेंगी जो लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।

दरअसल बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के चलते हवाओं की गति बढ़ रही है।

ओडिशा में मछुआरों के लिए अलर्ट जारी
बंगाल की खाड़ी उठ रहे दबाव के चलते तटीय इलाकों में जोरदार बारिश की संभावना है।

ओडीशा, पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके और अंडमान के आसपास समुद्र में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक की स्पीड से हवा चलने की संभावना जताई है।

ऐसे में इन इलाकों में मछुआरों को समुद्र से दूर रहने को कहा गया है।