
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजधानी कोलकाता में एक ही परिवार के 5 लोगों को जांच में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) पॉजिटिव पाया गया है। पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन 5 नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।
पश्चिम बंगाल के उक्त स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया है कि एक ही दिन में संक्रमित पाए गए 5 लोगों में 9 महीने की बच्ची, छह साल की लड़की, 11 साल का लड़का, 27 और 45 साल की महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 27 वर्षीय महिला हाल में ही दिल्ली गई थी, जहां वह ब्रिटेन के एक व्यक्ति की संपर्क में आई थी।
बता दें कि कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन ( Lockdown ) का आज चौथा दिन है। कोरोना और लॉकडाउन के मद्देनजर लोगों को सलाह दी जा रही है वह घरों से न निकले और सोशल डिस्टेंस का पालन करें। कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के बाद से पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ( CM Mamta Banerjee) ने इस मामले की कमान अपने हाथ में ले ली है। ममता बनर्जी ने सड़क पर गोला बनाकर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में समझाया था। कोलकाता की सड़कों पर निकल उन्होंने खुद लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग ( Social Distancing ) के तरीके बताएं हैं।
लोगों को जागरूक करने के क्रम में कोलकाता के एक बाजार में सीएम ममता बनर्जी औचक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के बार में समझाया। ईंट के टुकडे से सड़क पर गोला बनाकर बताया कि कैसे सोशल डिस्टेंसिंग की जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचने का सबसे बेहतर तरीका सोशल डिस्टेंसिंग ही है।
Updated on:
28 Mar 2020, 10:15 AM IST
Published on:
28 Mar 2020, 10:14 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.