रमजान ही नहीं पीएम मोदी ने बाकी त्योहारों को लेकर कहा, "वाक़ई कोरोना ने इस बार भारत समेत, दुनिया-भर में त्योहारों को मनाने का स्वरुप ही बदल दिया है, रंग-रूप बदल दिए हैं। अभी पिछले दिनों ही, हमारे यहां भी, बिहू, बैसाखी, पुथंडू, विशू, ओड़िया न्यू ईयर जैसे जैसे अनेक त्योहार आए। हमने देखा कि लोगों ने कैसे इन त्योहारों को घर में रहकर और बड़ी सादगी के साथ और समाज के प्रति शुभचिंतन के साथ त्योहारों को मनाया।"