
दिल्ली के सभी 11 जिले रेड जोन में।
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ( coronavirus ) का प्रकोप काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। आलम ये है कि लॉकडाउन ( Lockdown 3.0 ) के बावजूद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं, केन्द्र सरकार ( Central Government ) ने लॉकडाउन की अवधि अब 17 मई तक के लिए बढ़ा दी है। इस दौरान देश को तीन जोन में बांटा गया है। इनमें रेड ( Red Zone ) , ऑरेंज ( Orange Zone ) और ग्रीन जोन ( Green Zone ) शामिल हैं। वहीं, देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( Delhi ) की बात करें तो यहां स्थिति बेहद दयनीय है और राज्य के सभी जिलों को रेड जोन में रखा गया है।
ससबे पहले जानते हैं दिल्ली के जिलों के बारे में...
दिल्ली में कुल 11 जिले हैं। नॉर्थ, साउथ, ईस्ट, वेस्ट, सेंट्रल, साउथ- ईस्ट, नॉर्थ-ईस्ट, साउथ वेस्ट, शाहादरा, नई दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट इन सभी जिलों को रेड जोन में ही रखा गया है। दिल्ली सरकार का कहना है कि दिल्ली के सभी जिले रेड जोन में हैं। जबकि, 97 हॉटस्पॉट इलाके हैं। इस लिहाज से केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार इन इलाकों में न के बराबर ही छूट मिलेगी। लॉकडाउन के दौरान इन सभी जिलों में हवाई यात्रा, रेल मेट्रो और सड़क मार्ग से अंतर्राज्यीय परिवहन के अलावा स्कूल, कॉलेज और शैक्षिक संस्थानों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। वहीं, साइकिल रिक्शा, ऑटोरिक्शा, टैक्सी और कैब के संचालन पर 17 मई तक प्रतिबंध रहेगा। वहीं, कंटेनमेंट जोन में सभी प्रकार की गतिविधियां पूरी तरह बंद रहेगी। इसके अलावा सैलून, स्पा और ब्यूटी पॉर्लर भी अगामी 17 मई तक बंद रहेंगे।
राष्ट्रीय राजधानी की स्थिति बेहद खराब
वहीं, पाबंदी के साथ-साथ रेड जोन में कुछ छूटें भी दी गई हैं। रेड जोन में चार पहिए वाहन में ड्राइवर को मिलाकर तीन लोगों को चलने की अनुमति होगी। वहीं, बाइक पर केवल एक लोग सवारी कर सकते हैं, जो खुद ड्राइव करने वाला होगा। विशेष आर्थिक क्षेत्रों, निर्यातोन्मुखी इकाइयों, औद्योगिक एस्टेट और औद्योगिक टाउनशिप समेत शहरी क्षेत्रों में औद्योगिक प्रतिष्ठानों में पहुंच नियंत्रण के साथ गतिविधियों को अनुमित दी गयी है। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियां को भी अनुमति दी गयी है, लेकिन मजदूर बाहर से नहीं आएंगे। गौरतलब है कि देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 3738 लोग इस महामारी से संक्रमित हैं, जबकि 61 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1167 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं।
Updated on:
03 May 2020 11:24 pm
Published on:
02 May 2020 10:58 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
