6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेक्सिको की पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 19 की मौत, 40 घायल

मेक्सिको में एक पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार हुए दो धमाको में 19 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 40 लोग घायल है।

2 min read
Google source verification
Mexico cracker factory

मेक्सिको के पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 19 की मौत, 40 घायल

मेक्सिको सिटी। मध्य मेक्सिको में एक पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार हुए दो धमाको में 19 लोगों की मौत हो गई है। मरनेवाले में दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। वहीं, इस घटना में 40 से लोग घायल होने की ख़बर है। धमाके बे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां कईयों की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें-गुजरात: शादी के लिए बुक थी कार लेकिन नहीं पहुंची, ट्रैवल कंपनी पर लगा 25 हजार का जुर्माना

मरने वाले में एक पुलिसकर्मी और एक दमकलकर्मी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों धमाके मेक्सिको के टुल्टेपेक में एक छोटे पटाखा कारखाने में हुआ। वहां कि नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने मरे वालो कि पुष्टि की है। सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि इस घटना में एक पुलिसकर्मी और एक दमकलकर्मी की भी मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें-प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि, शेयर की तस्वीरें

चंद मिनटों में हूए दो धमाके

रिपोर्ट के मुताबिक पहला विस्फोट वहां के स्थानीय समयानुसार गुरुवार को सुबह 9.30 बजे हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि वहां अपरातफरी मच गई, इससे पहले की लोग वहां से निकल पाते देखते ही देखते चंद मिनटों में दूसरा धमाका हो गया।बता दें कि अभी तक पुलिस धमाके के कारणों का पता नहीं लगा पाई है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है। जल्द ही विस्फोट के कारणों का पता चल जाएगा।

यह भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल यौन शोषण मामले पर बोलीं मेनका, बुरी तरह से परेशान हूं

राष्ट्रपति ने ट्वीट कर जताई संवेदना

वहीं, इस घटना के बाद मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना निटो ने ट्वीट किया। अपने ट्वीट में उन्होंने मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताते हुए शांति बनाए रखने की अपील की। एनरिक पेना निटो ने कहा कि घायलों और मृतकों की हर संभव मदद की जाएगी।