7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीन: कमरे में मरा मिला 20 वर्षीय भारतीय छात्र, मौत के कारण की हो रही जांच

अमन नागसेन तियानजिन फॉरेन स्टडीज यूनिवर्सिटी में कारोबार प्रबंधन का छात्र था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 2 Aug 2021, 11:52 PM IST

death

बीजिंग। चीन के तियानजिन शहर में एक भारतीय छात्र अपने कमरे में मृत पाया गया। अधिकारियों के अनुसार मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिहार के गया जिले का रहने वाला अमन नागसेन तियानजिन फॉरेन स्टडीज यूनिवर्सिटी में कारोबार प्रबंधन का छात्र था। वह 29 जुलाई को मृत मिला था।

ये भी पढ़ें:ब्रिटेन: 3.2 करोड़ लोगों को अगले महीने से लगेगी कोरोना वैक्‍सीन की बूस्‍टर डोज

अधिकारियों के अनुसार अमन नागसेन की मौत किस कारण से हुई, इसका पता लगाया जा रहा है। इसकी जांच चल रही है। गौरतलब है कि वह उन कुछ भारतीय छात्रों में से एक था जो कोरोना वायरस महामारी के दौरान चीन में रुक गए थे। चीन में स्थित भारतीय दूतावास और उसके परिवार को इसके बारे में सूचित कर दिया गया है। उसके शव को घर भेजने की तैयारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें: अमरीका में ओसामा बिन लादेन के भाई की बिकने वाली है हवेली, 2001 में आतंकी हमले के बाद से है खाली

अमन की मौत की सूचना को लेकर भारतीय दूतावास और उसके परिवार सूचना दी गई है। उसके शव को भारत ले जाने की कोशिशें हो रही हैं। गौरतलब है कि मौजूदा समय में भारत और चीन के बीच किसी यात्री उड़ान का संचालन नहीं हो रहा है।