उल्लेखनीय है कि क्राइस्टचर्च मस्जिद हमले में 51 लोग मारे गए थे। इस घटना के बाद देश से सेमी-ऑटोमैटिक हथियारों को खत्म करने की मांग उठ रही थी। इस हमले के बाद विपक्षी दलों के साथ सरकार न्यूजीलैंड के बंदूक कानून विधेयक को सख्त बनाने के लिए हरकत में आ गई। सुरक्षा मामलें में मंत्री स्टुअर्ट नैश ने कहा कि इस कदम का एक मकसद सबसे खतरनाक हथियारों को हटाना है।