2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्विटर-फेसबुक पर बैन डोनाल्ड ट्रंप की टीम ने निकाला नया रास्ता, लॉन्च किया GETTR

अमरीका के पूर्व राष्ट्रति डोनाल्ड ट्रंप की फ्री स्पीच को बढ़ावा देने के लिए ट्विटर जैसा सोशल मीडिया मंच GETTR को तैयार किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 3 Jul 2021, 9:01 PM IST

donald trump

donald trump

वाशिंगटन। अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) बीते काफी समय से फेसबुक (Facebook) और ट्विटर (Twitter) पर बैन चल रहे हैं। इसे लेकर अब उनके चाहने वालों ने उन्हें सोशल मीडिया पर लाने का नया रास्ता खोज निकाला है।

ये भी पढ़ें: भारतीय सीमा से 1300 किलोमीटर दूर चीन बना रहा सीक्रेट एयरबेस, सैटेलाइट तस्वीरों से खुली पोल

सोशल मीडिया को लेकर ट्रंप के प्यार और दीवानगी को देखते हुए उनकी टीम ने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सामने लेकर आए हैं। ट्रंप के पूर्व वरिष्ठ सलाहकार जेसन मिलर ने फ्री स्पीच को बढ़ावा देने के लिए ट्विटर जैसा सोशल मीडिया मंच GETTR को तैयार किया है। हालांकि अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति ने अभी तक इस मंच पर अपना अकाउंट नहीं बनाया है।

मुफ्त में डाउनलोड

गेटर गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर पर मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप को एक ब्राउजर के जरिए एक्सेस करना जा सकता है। इस ऐप को 'M' रेटिंग दी गई है। इसका मतलब है कि जिसकी आयु 17 वर्ष और उससे अधिक है, वही यूजर्स इसका इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ें: स्कूल से बचने के लिए बच्चे नींबू के रस, एपल सॉस से बनवा रहे फर्जी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट

यह ऐप काफी हद तक ट्विटर जैसा ही दिखता है। इसमें कई फीचर्स हैं। गेटर लॉन्च करने वाले मिलर के अनुसार भले ही इस वक्त राष्ट्रपति ट्रंप इस मंच पर नहीं हैं। फिर भी उनके पास उनका गेटर हैंडल 'realDonaldTrump' आरक्षित है। उन्होंने कहा कि वे सोशल मीडिया पर इस मंच का उपयोग कर वे लोगों से जुड़ सकते हैं।