खगोलविदों के अनुसार इस बर्फीले पिंड का व्यास 62 मील से 124 मील (100 से 200 किमी) हो सकता है। ये सामान्य धूमकेतु से लगभग 10 गुना ज्यादा चौड़ा है। Space.com में प्रकाशित रिपोर्ट में नेशनल साइंस फाउंडेशन के नेशनल ऑप्टिकल-इन्फ्रारेड एस्ट्रोनॉमी रिसर्च लेबोरेटरी (NOIRLab) के बयान में बर्नस्टीन ने कहा , 'अब तक उन्हें जितने भी धूमकेतु दिखाई दिए हैं, उनमें से सबसे बड़ा धूमकेतु खोजा है'।