वॉशिंगटन। अमरीका में कोरोना वायरस (Coronavirus) ने कहर मचा रखा है। अब तक यहां 54 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या करीब 10 लाख के पार पहुंच गई है। इसके बावजूद अमरीका के कुछ राज्यों में इस हफ्ते से लॉकडाउन में छूट दी गई है। इसको लेकर माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स (Bill Gates) ने चिंता जताई है। उन्होंने अमरीका को चेतावनी दी है कि लॉकडाउन हटाने से कोरोना के मामले में दोबारा से तेजी आ सकती हैै और इससे भारी नुकसान होगा।