नई दिल्ली। पाकिस्तान में हिंदुओं, मंदिरों और उनकी संपत्ति को आए दिन निशाना बनाया जाता है। बेरहम पाकिस्तान का एक और क्रूर चेहरा सामने आया है। पाक में पिछले दिनों गणेश मंदिर पर हुए हमले में बाद हिंदुओं को काले कानून का सामना करना पड़ा रहा है। पाकिस्तान ने 8 साल के हिंदू बच्चे पर ईशनिंदा का काला कानून लगाया है। पाक के इतिहास में ऐसा पहली बार है जब कम उम्र के बच्चे पर ईशनिंदा कानून लगाया गया है। अगर इस मामले में बच्चे पर दोष सिद्ध हो जाता है कि सजा-ए-मौत का भी प्रावधान है।