नई दिल्ली।एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने साल 2016 के आईएसआईएस कासरगोड माड्यूल केस में रविवार को केरल में तीन जगहों पर छापेमारी की। इस मामले में एनआईए तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। इन संदिग्धों का उक्त मामले में कुछ ऐसे आरोपियों से संबंध होने का शक है जो आतंकी संगठन आईएस में शामिल होने के लिए भारत छोड़ चुके हैं। गौरतलब है कि श्रीलंका में हुए सीरियल ब्लास्ट में आतंकी संगठन आईस का हाथ होने की बात कही गई है। ऐसे में भारत की एजेंसियां सतर्क हो चुकीं है। वह यहां पर सभी आईएस माड्यूल का भंडाफोड़ करने में लगी हैं। तीन अगल जगहों पर यह छापेमारी की गई। इसमें तीन लोगों को संदेह के दायरे में लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। इनका कनेक्शन इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकी संगठन से जुड़े होने का अंदेशा है। तीनों से पूछताछ जारी है। गौरतलब है कि बीते रविवार को श्रीलंका में सीरियल बम धमाके हुए। इसमें करीब 252 की मौत और करीब 500 से अधिक लोग घायल हो गए थे। श्रीलंकाई जांच एजेंसियां इस मामले में देशभर में छापेमारी कर रही है। उसने भारत से भी मदद ली है।