10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्राजील : जेल तोड़कर भाग रहे 19 कैदी मारे गए

जेल पर हुए इस हमले में चार लोग घायल भी हो गए। इस दौरान एक सुरक्षाकर्मी की जान चली गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 11 Apr 2018, 4:44 PM IST

jail

jail

रियो डी जनेरियो। उत्तर ब्राजील की एक जेल में मंगलवार को जेल तोड़कर कैदी भागने का प्रयास कर रहे थे। मगर सुरक्षाबलों ने उनकी योजना को नाकाम कर दिया। इस दौरान पुलिस फायरिंग में 19 कैदियों की मौत हो गई, जबकि एक सुरक्षाकर्मी की जान चली गई। जेल पर हुए इस हमले में चार लोग घायल भी हो गए। घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने जेल में मारे गए सभी कैदियों की पहचान कर ली गई है। इसके साथ सभी कैंदियों की तलाशी भी ली गई।

हथियार से लैस समूह ने हमला किया

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यह घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजे सांता इजाबेल जेल परिसर में हुई। हथियारों से लैस एक समूह ने जेल पर हमला किया था और कुछ कैदियों की भागने में मदद की। उन्होंने विस्फोटक की मदद से कैदियों को छुड़ाने का प्रयास किया। हमले के दौरान सुरक्षागार्ड सर्तक नहीं थे। मगर जब विस्फोट हुए तो जेल परिसर में मौजूद सभी सुरक्षाकर्मी घटनास्थल की ओर भागे। एक सुरक्षाकर्मी के अनुसार मारे गए सभी कैदी मुख्य रास्ते की तरफ भाग रहे थे। इस दौरान रास्ते में मौजूद सुरक्षाकर्मियों को उन्होंने घायल कर दिया।

हथियार बरामद किए गए

पुलिस के अनुसार कैदियों के लिए जेल तोड़ने का प्रयास करने वाले एक समूह से हथियार बरामद हुए हैं। सार्वजनिक सुरक्षा सचिवालय के मुताबिक, कैदियों के एक समूह ने छह सुरक्षाकर्मियों को अगवा कर दंगा करना शुरू कर दिया। इस दौरान जेल के बाहर कैदियों की मदद कर रहे लोगों ने एक गेट को विस्फोटकों से उड़ा दिया। गौरतलब है कि लैटिन अमेरिका के सबसे बड़े देश में 726,000 से अधिक कैदी हैं, जो दुनिया में अन्य देशों के कैदियों की संख्या से कहीं ज्यादा है। इसके कई जेलों में भयानक परिस्थितियां हैं। पुलिस घटना की जांच में लगी हुई है। माना जा रहा है किसी खतरनाक गिरोह ने इस साजिश को अंजाम दिया है। भागने वाले सभी कैदियों के संपर्क को पहचाने का प्रयास किया जा रहा है।