1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CAA Protest: जामिया और AMU को मिला विदेशी छात्रों का साथ, कोलंबिया यूनिवर्सिटी में व्यापक प्रदर्शन

CAA के खिलाफ कोलंबिया यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों ने किया प्रदर्शन ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड, हार्वर्ड और स्कूल ऑफ ओरियंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज के छात्रों ने भी प्रदर्शन किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 20 Dec 2019, 4:26 PM IST

CAA Protests

वाशिंगटन। नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship amendment Act) को लेकर जहां भारत के कई राज्यों में बवाल मचा है, वहीं कई देशों की ओर से भी मिली जुली प्रतिक्रिया आ रही है। अब विदेशी छात्रों ने भी CAA का विरोध कर रहे भारतीय छात्रों का समर्थन किया है।

देश-विदेश के कई प्रमुख विश्वविद्यालयों ने दिल्ली की जामिया मिल्लिया (Jamia Millia Islamia) और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। विदेशी छात्रों ने पुलिस की कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताया है।

CAA Protests: ऑस्ट्रेलिया ने अपने नागरिकों को जारी की एडवाइजरी, भारत दौरे पर सतर्कता बरतने के निर्देश

बता दें कि कोलंबिया यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी के बाहर भारतीयों ने CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने भारत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

CAA के खिलाफ लंदन में भी प्रदर्शन

आपको बता दें कि न केवल कोलंबिया यूनिवर्सिटी में बल्कि ब्रिटेन में भी नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऑक्सफोर्ड, हार्वर्ड और स्कूल ऑफ ओरियंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज के छात्रों ने CAA के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों छात्र और विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे प्रवासी लोग शामिल हुए।

इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों के प्रदर्शन को लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स समेत कई संस्थानों ने समर्थन किया है।

CAA Protest: दिल्ली समेत देश के कई शहरों में उग्र प्रदर्शन, अमरीका ने कहा- हालात पर बनाए हुए हैं नजर

गौरतलब है कि मोदी सरकार ने पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक समूदाय (हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई, पारसी) आदि समुदाय को धार्मिक प्रताड़ना के आधार पर विस्थापित होने पर भारत की नागरिकता देने के लिए कानून में बदलाव किया है। इसी के खिलाफ भारत में लोग इसका विरोध कर रहे हैं और इसे संविधान के खिलाफ बता रहे हैं।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.