
वाशिंगटन। नागरिकता संशोधन कानून (CAB) को लेकर भारत के कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हो रहा है और इसे लेकर देश-विदेश से कई प्रतिक्रियाएं भी आ रही है। UNHRC ने भी cab पर चिंता जताई तो वहीं असम में भारी विरोध को देखते हुए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपनी भारत दौरा रद्द कर दिया है।
अब इसी कड़ी में CAB को लेकर पूर्वोत्तर राज्य विशेष कर असम, त्रिपुरा में हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए अमरीका और फ्रांस ने अपने नागरिकों को एक एडवाइजरी जारी की है।
दोनों देशों ने अपने नागरिकों से असम और उग्र प्रदर्शन होने वाले राज्यों में न जाने की सलाह दी है। हालांकि इन सबके बीच शनिवार को असम में थोड़ी शांति देखी गई, जिसके बाद गुवाहाटी में लगाए गए कर्फ्यू में भी ढील भी दी गई है।
CAB के प्रभाव की समीक्षा कर रहा है UN
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने कहा था कि वह करीब से इसपर नजर रख रहा है और CAB के प्रभाव की समीक्षा कर रही है। UN महासचिव एंटोनियो गुटेरस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने बताया कि हमें इस बात की जानकारी है कि भारतीय संसद के उच्च और निचले सदन ने नागरिकता (संशोधन) विधेयक को पारित कर दिया है और हम इस संबंध में सार्वजनिक रूप से व्यक्त की जा रही चिंताओं से भी अवगत हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र कानून के संभावित परिणामों को लेकर विश्लेषण कर रहा है।
शिंजो आबे का भारत दौरा रद्द
आपको बता दें कि भारत-जापान के बीच होने वाले द्विपक्षीय वार्ता रद्द हो गई है। असम के गुवाहाटी में रविवार को भारत-जापान समिट होने वाला था, लेकिन CAB कानून आने के बाद भड़की हिंसा के कारण समिट को रद्द करना पड़ा और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया।
इस संबंध में भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही दोनों देशों के बीच फिस से वार्ता होगी और इसके लिए एक नई तरीख तय की जाएगी।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
Updated on:
15 Dec 2019, 8:02 AM IST
Published on:
14 Dec 2019, 5:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.