गौरतलब है कि दुनिया के 115 देशों में कोरोना वायरस फैला हुआ है। इस कारण करीब 4,600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 1,25,293 से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं। चीन में बुधवार को संक्रमण के कारण 11 लोगों की मौत के साथ ही यह आंकड़ा 3,169 तक पहुंच गई। वुहान में कोरोना वायरस के मामलों में सुधार आ रहा है। यहां पर संक्रमण का आंकड़ा आठ नए मामलों के साथ गिरकर एकल संख्या में पहुंचा।