बीजिंग। चीन में एक सरोगेट मां ने एक बच्चे को उसके माता-पिता की मौत के चार साल बाद जन्म दिया है। बच्चे के माता-पिता की मौत एक सड़क हादसे हो गई थी। दुर्घटना से पहले 2013 में इस दंपति का प्रजनन संबंधी उपचार चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल नौ दिसंबर को लाओस की सरोगेट मां ने इस बच्चे को जन्म दिया था।