बीजिंग। कोरोना वायरस से मुक्त होने का दम भरने वाले चीन में बच्चों के बीच महामारी फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में ड्रैगन में नाबालिगों को भी वैक्सीन लगाने का फैसला लिया गया है। कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के नए केस चीन में तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे निपटने के लिए चीन की सरकार ने बच्चों को वैक्सीन लगाने का निर्णय लिया है।