राष्ट्रपति ट्रंप भी खुद इस बात पर मुहर लगा चुके हैं कि जून में वो जोंग से मिल सकते हैं। इसके लिए वो किम जोंग से जून या उससे थोड़ा पहले भी मुलाकात कर सकते हैं। ये मुलाकात कहां होगी इस बात की अभी तक कोई जानकारी नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि मुलाकात के लिए पांच जगहें तय की गई हैं। सूत्रों की मानें तो किम और ट्रंप की मुलाकात साउथ और नॉर्थ कोरिया, बीजिंग या कोई और एशियाई देश या फिर यूरोप में हो सकती है।