नई दिल्ली। ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सीरिया द्वारा रासायनिक हथियारों के उपयोग के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई का निर्णय सबसे बेहतर विकल्पों में एक था। यह निर्णय हमने सीरिया के रासायनिक हथियारों की क्षमता को कमजोर करने के मकसद से उठाया। उन्होंने कहा कि सीरिया ने अपने ही देश के नागरिकों के खिलाफ इन हमलों को नहीं रोका तो इससे ज्यादा भयंकर परिणाम उभरकर सामने आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि अमरीका, फ्रांस सहित हमारी सेना हवाई हमलों के जरिए केवल रासायनिक हथियारों के ठिकानों को निशाना बनाया है।