दुनिया भर में अब तक कोरोना महामारी से 3,21,01,060 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि कोरोना से 9 लाख 81 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं सक्रिय मरीजों की बात करें तो पूरी दुनिया में 74 लाख 34 हजार 920 एक्टिव केस हैं। पूरे विश्व में 2.36 करोड़ से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए हैं।