मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक महिला का कैंसर से पीड़ित थी और उनका इलाज चल रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, दो महीने के अंतर पर उन्हें वायरस के अलग-अलग स्ट्रेन से इन्फेक्शन हुआ। हालांकि, दोनों इन्फेक्शन के बीच महिला को कभी कोरोना वायरस के लिए निगेटिव पाया ही नहीं गया था। इससे पहले महिला पहली बार पॉजिटिव टेस्ट होने के बाद लक्षण खत्म होने पर वह घर चली गई थीं।