अमरीका में जन स्वास्थ्य की सबसे बड़ी संस्था सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) इन लक्षणों को सामने लेकर आया है। सीडीसी के अनुसार ठंड लगना, ठंड से शरीर कंपकपाना, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, गले में खराश और स्वाद या गंध की पहचान न होना भी कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण हो सकते हैं। स्वास्थ्य संगठन ने स्पष्ट किया है कि नाक बहना आम बात है। वहीं छींकना कोरोना वायरस का लक्षण नहीं है।