20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / Miscellenous World / Coronavirus: व्हाइट हाउस का बड़ा बयान, राष्ट्रपति ट्रंप की COVID-19 टेस्ट दोबारा नेगेटिव

Coronavirus: व्हाइट हाउस का बड़ा बयान, राष्ट्रपति ट्रंप की COVID-19 टेस्ट दोबारा नेगेटिव

HIGHLIGHTS राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कोविड-19 संक्रमण की जांच रिपोर्ट दूसरी बार नेगेटिव व्हाइट हाउस के चिकित्सक शॉन कॉनले ने दी जानकारी अमरीका में अब तक कुल 4,793 लोगों की मौत हो चुकी है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 4 Apr 2020, 10:59 AM IST

US president Donald Trump

Coronavirus: White House said President Trump's COVID-19 test negative again

वॉशिंगटन।कोरोना वायरस की चपेट में दुनिया के कई दिग्गज लोग आ चुके हैं और पूरी दुनिया में अब तक इस महामारी से 45 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कोरोना संक्रमित होने को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

व्हाइट हाउस ने एक बयान में बताया है कि राष्ट्रपति ट्रंप की COVID-19 टेस्ट रिपोर्ट फिर से नेगेटिव आया है। व्हाइट हाउस के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप कोविड-19 संक्रमण की जांच रिपोर्ट में दूसरी बार नेगेटिव पाए गए हैं।

COVID-19 के खिलाफ जंग में रूस की मदद को चीन आया आगे, मॉस्को पहुंचाई सहायता सामग्री

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने व्हाइट हाउस के चिकित्सक शॉन कॉनले द्वारा गुरुवार को जारी एक ज्ञापन के हवाले से कहा कि दिन में पहले एक नई रैपिड प्वाइंट ऑफ केयर टेस्ट कैपेबिलिटी के साथ राष्ट्रपति ट्रंप की वायरस संक्रमण संबंधी जांच की गई, जिसमें उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई।

कॉनले ने कहा, 'राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रंप) की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वह स्वस्थ हैं और उनमें संक्रमण के कोई लक्ष्ण नहीं हैं। उनके नमूने लेने में एक मिनट लगा और 15 मिनट में जांच रिपोर्ट सामने आ गई।

14 मार्च को हुई थी पहली जांच

व्हाइट हाउस में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रपित ट्रंप ने कहा कि उन्होंने 'वास्तव में बिना जिज्ञासा के जांच कराई है। यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने पिछले सप्ताह ही नए कोरोना वायरस टेस्ट किट को मंजूरी प्रदान की है। अधिकारियों ने दावा किया है कि इससे मात्र 15 मिनट में सटीक जांच परिणाम सामने आ जाते हैं।'

गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कुछ समय पहले ब्राजील के एक अधिकारी से फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो रिसॉर्ट में मुलाकात की थी, बाद में अधिकारी कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था, जिसके बाद सबसे पहले कोविड-19 संक्रमण को लेकर उनकी जांच 14 मार्च को हुई थी।

15 अप्रैल से हो सकती है घरेलू फ्लाइट्स की शुरुआत लेकिन विदेश जाने वालों को करना होगा इंतजार

वहीं, 20 मार्च को अमेरिका के उप-राष्ट्रपित माइक पेंस के कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया, जिसके बाद पेंस दंपति की जांच कराई गई और उनमें भी कोविड-19 की पुष्टि नहीं हुई। अमरीका में कोविड-19 संक्रमण के मामलों की संख्या दुनियाभर में सबसे अधिक हो गई है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक, अमरीका में शुक्रवार सुबह तक कुल 213,600 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए, जबकि महामारी के चलते कुल 4,793 लोगों की मौत हो चुकी है।