20 साल तक जिंदा रह सकता है वायरस
चीन के कोविड-19 एक्सपर्ट प्रोफेसर ली लैनजुआन ने दावा किया है कि कोरोना वायरस 20 साल तक जिंदा रह सकता है, ऐसा तब होगा जब तापमान माइनस 20 डिग्री रहे। चीन की सरकारी मीडिया चाइना न्यूज के अनुसार, पूर्वी चीन के हैनगझोउ में वैज्ञानिकों की बैठक में खुलासा हुआ है। वैज्ञानिकों ने चेताया है कि कम तापमान में कोरोना वायरस 20 साल तक तबाही मचा सकता है।