मीडिया रिपोर्ट के अनुसार RSV के मामले जून में धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। इसकी दर बीते माह काफी अधिक रही। RSV का शिकार होने पर नाक बहना, खांसी, छीक और बुखार जैसे लक्षण सामने आते हैं। ह्यूस्टन स्थित टेक्सास चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल में पीडियाट्रिशियन डॉक्टर हीदर हक ने ट्वीट के जरिए बताया, ‘कई माह से ऐसे मामले बिल्कुल नहीं आए। मगर अब नवजात,बच्चे और कोविड से पीड़ित किशोर अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। ये संख्या हर दिन दिन बढ़ रही है।’