12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Donald Trump का दावा, कोरोना के कारण चुनाव नतीजों में होगी देरी

Highlights फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने भी ऐसा कहकर सबको चौंका दिया था। ट्रंप ने कहा है कि वोटिंग के बाद कई हफ्तों तक परिणाम स्पष्ट नहीं हो सकेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 2 Nov 2020, 6:53 PM IST

donald trump

डोनाल्ड ट्रंप।

वाशिंगटन। अमरीका के राष्ट्रपति पद के चुनाव (US Election 2020) के लिए अब कुछ समय ही बाकी रह गया है। उधर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने आशंका जताई है कि इस बार चुनाव के नतीजों के आने में काफी देरी हो सकती है। देश में इस दौरान अव्यवस्था का माहौल उत्पन्न हो सकता है। इससे पहले फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने भी ऐसा कहकर सबको चौंका दिया था।

Coronavirus: WHO के महानिदेशक को संक्रमित होने का डर, खुद को क्वारंटीन किया

दरअसल जानकारों का मानना है कि अगर नतीजे ट्रंप के पक्ष में नहीं आते हैं तो उनके समर्थक कई इलाकों में परेशानी बन सकते हैं। ट्रंप ने खुद भी एक बहस में यह कह चुके है कि नतीजे आने के बाद वे तय करेंगे कि चुनाव ईमानदारी से हुए हैं या नहीं।

अमरीका में चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में दोनों उम्मीदवारों ने एक दूसरे गढ़ में जमकर प्रचार किया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेनसिल्वानिया में कहा है कि वोटिंग के बाद कई हफ्तों तक परिणाम स्पष्ट नहीं हो सकेगा। देश में अराजकता और अव्यवस्था का माहौल हो सकता है। दूसरी ओर डेमोक्रेटिक प्रत्याशी जो बिडेन ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ मिलकर मिशिगन में प्रचार किया। ओबामा का कहना है कि ट्रंप ने महामारी को कभी गंभीरता नहीं दिखाई है। वहीं बिडेन हमेशा से संक्रमण को लेकर जागरूक रहे हैं और उन्होंने लोगों से सतर्कता बरतने को कहा है।