हालांकि, किसी तरह के नुकसान या चोट की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं थी। लेकिन, भूकंप का झटका बेहद तेज था। जिसकी वजह से लोगों में दहशत फैल गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। एकबारगी तो अफरा-तफरी का माहौल बन गया।अमेरिकी मीडिया के अनुसार, भूकंप के चलते स्थानीय न्यूज चैनल का प्रसारण बंद किया गया, क्योंकि लाइट्स को हिलता देख एंकर स्टूडियो से बाहर आ गए। इस भूकंप ने लॉस एंजिल्स शहर की इमारतों को भी हिलाकर रख दिया।