नई दिल्ली। विवादास्पद मुस्लिम धर्म उपदेशक जाकिर नाइक ( Zakir Naik ) को लेकर अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल मनी लॉंड्रिंग ( money laundering ) के आरोप में फंसे जाकिर नाइक के पास आय का कोई मुख्य स्त्रोत नहीं है, इसके बावजूद भी भारत में उसके बैंक खातों से करोड़ों रुपए का लेनदेन हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय ( enforcement directorate ) ने विशेष अदालत में नाइक के खिलाफ दायर आरोप पत्र में दावा किया है कि नाइक के बैंक खातों में 49 करोड़ रुपए ट्रांसफर हुए हैं। ईडी की ओर से मनी लॉन्ड्रिंग कानून रोकथाम कानून ( PMLA ) के तहत दाखिल आरोप पत्र पर जस्टिस एमएस आजमी ने बुधवार को संज्ञान लिया है। बता दें कि जाकिर नाइक भारत की कार्रवाई से डरकर भाग गया है और मलेशिया में शरण लेकर रह रहा है।