यूरोपीय यूनियन प्रतिस्पर्धा आयुक्त मार्गरेट वेस्टवेजेर ने कहा, 'गूगल ने ऐंड्रॉयड का इस्तेमाल अपने सर्च इंजन को मजबूत करने के लिए किया है। यह यूरोपीय यूनियन के ऐंटीट्रस्ट नियमों के हिसाब से गैरकानूनी है।' गूगल पर आरोप है कि उसने गैरकानूनी तरीके से ऐंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए किया है।