26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / Miscellenous World / Unilever ने अपने ब्रांड ‘फेयर एंड लवली’ का नाम बदल ‘ग्लो एंड लवली’ रखा, नस्लवाद पर हो रही थी निंदा

Unilever ने अपने ब्रांड ‘फेयर एंड लवली’ का नाम बदल ‘ग्लो एंड लवली’ रखा, नस्लवाद पर हो रही थी निंदा

Highlights यूनिलीवर (Unilever) ने बताया पुरुषों के संस्करण वाली क्रीम का नाम अब 'ग्लो एंड हैंडसम'(Glow and Handsome) करा जाएगा। बीते कई सालों से इस क्रीम के नाम और इसके विज्ञापन को लेकर आपत्ति जताई जा रही थी, अमरीका में नस्लवाद आंदोलन के कारण कंपनी ने लिया फैसला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 3 Jul 2020, 6:35 PM IST

Unilever

यूनिलीवर ने किया ऐलान।

नई दिल्ली। अमरीका (America) में पुलिस के हाथों एक अश्वेत नागरिक की मौत के बाद दुनियाभर में नस्लवाद (Racism) को लेकर आंदोलन छिड़ा हुआ है। दुनियाभर में 'ब्लैक लाइफ मैटर्स' (Black life Matter) के नारे बुलंद हो रहे हैं। ऐसे में कंपनी यूनिलीवर (Unilever) ने अपनी मशहूर फेस क्रीम (Face cream) से 'फेयर' शब्द को हटा दिया है। बीते कई दशकों तक इस क्रीम को गोरा होने के दावे के साथ बेचा जा रहा है। इस क्रीम के नाम को लेकर हो रही आलोचना के बाद अब कंपनी ने यह फैसला किया है।

America: घर की फर्श के नीचे बने 30 फुट गहरे कुएं में गिरा शख्स, बचाव दल ने बाहर निकाला

कंपनी ने ई-मेल में दिए एक बयान में कहा कि पहले "फेयर एंड लवली" ( Fair and Lovely) नाम वाली फेस-क्रीम का नाम अब बदलकर "ग्लो एंड लवली" ( Glow and Lovely) कर दिया गया है। वहीं पुरुषों के संस्करण वाली क्रीम का नाम अब "ग्लो एंड हैंडसम" करा जाएगा। यूनिलीवर ने कहा कि यह बदलाव ब्रांड को और भी ज्यादा स्वीकार्य बनाएगा। इसका वार्षिक राजस्व 50 करोड़ रुपये है।

बीते कई सालों से इस क्रीम के नाम और इसके विज्ञापन को लेकर आपत्ति जताई जा रही थी। उन मांगों ने हाल ही में ध्यान आकर्षित किया है क्योंकि ब्लैक लाइव्स मैटर विरोध प्रदर्शन ने अमरीका में व्यापक रूप से जागरूकता अभियान बढ़ा दिया। इस बार अमरीका में नस्लवाद आंदोलन के जोर पकड़ने के बाद से इस क्रीम का नाम बदल दिया गया।

फेयर एंड लवली की मार्केटिंग भारत में सुंदरता को लेकर गहरी दीवानगी की वजह से जबरदस्त बनी है। कंपनी का अमरीका के बाद दूसरा सबसे बड़ा बाजार भारत है, जहां गहरे रंग की त्वचा को खूबसूरती का पैमाना समझा जाता है। अक्सर इसे जाति व्यवस्था के निचले हिस्से के लोगों से जोड़कर भी देखा जाता है। यहां तक की अखबारों में वैवाहिक विज्ञापन में अकसर गोरे रंग कहकर वर और वधु को संबोधित किया जाता है।