4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

29 साल की उम्र में 35 बच्चों का पिता बना यह शख्स, जानिए कैसे हुआ यह कमाल

कोरोना महामारी से हेल्थ सर्विस से लेकर रोजगार तक सब सेवाओं में चेंज दिखा है इसके साथ ही दुनिया के कई बिजनेस ऑनलाइन होकर खूब फल-फूल रहे हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 4 Mar 2021, 8:45 PM IST

29 साल की उम्र में 35 बच्चों का पिता बना यह शख्स, जानिए कैसे हुआ यह कमाल

29 साल की उम्र में 35 बच्चों का पिता बना यह शख्स, जानिए कैसे हुआ यह कमाल

नई दिल्ली। कोरोना महामारी ( Coronavirus Crisis ) ने दुनिया में काफी कुछ बदल दिया है। हेल्थ सर्विस से लेकर रोजगार और व्यापार तक सब सेवाओं में कुछ न कुछ चेंज दिखा है। काफी चीजें ऑनलाइन हो चुके हैं। इसके साथ ही दुनिया के कई बिजनेस ऑनलाइन होकर खूब फल-फूल रहे हैं। इसी तरह लॉस एंजिल्स में केली गार्डी ( Kelly Gardy in Los Angeles ) नाम के एक स्पर्म डोनर का धंधा भी खूब चल निकला है। गार्डी ने एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान ऑनलाइन स्पर्म डोनेशन ( Online sperm donation ) के बारे में अहम जानकारी दी है।

देश के इस शहर में अब कचरा फैलाने पर लगेगा 5 हजार का जुर्माना, कार चालकों पर होगी कार्रवाई

स्पर्म डोनेशन के माध्यम से बन चुके अब तक 35 बच्चों के बाप

29 वर्षीय केली गॉर्डी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पर्म डोनेशन के माध्यम से वह अब तक 35 बच्चों के बाप बन चुके हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के बीच उनकी व्यवस्तता और अधिक बढ़ गई है, क्योंकि दुनिया भर से महिलाएं उनके संपर्क में बनी हुई हैं। पेशे से एक कंपनी में पार्टी टाइम अकाउटेंट गॉर्डी दो फेसबुक ग्रुप के माध्यम से स्पर्म की तलाश में जुटे अभिभावकों की सहायता करते हैं। अमरीका और अन्य देशों के लिए दो अलग-अलग फेसग्रुप चलाने वाले गॉर्डी समय-समय अपनी फीमेल क्लाइंट से मिलने भी जाते हैं।

अगर आप भी हैं PF खाता धारक तो जरूर पढ़ लें यह खबर, EPFO ने कर दिया बड़ा ऐलान

यह काम 22 साल की उम्र में शुरू कर दिया था

गार्डी ने जानकारी देते हुए अबताया कि उन्होंने स्पर्म डोनेशन का यह काम 22 साल की उम्र में शुरू कर दिया था। गार्डी बताते हैं कि उनको लोगों की मदद करना काफी अच्छा लगता है। इसके साथ ही उनको नई-नई जगहों पर घूमने का अवसर भी मिल जाता है। गार्डी के अनुसार कोरोना काल में महिलाओं में स्पर्म की डिमांड बहुत अधिक बढ़ गई थी, जिसके चलते वह काफी व्यवस्त हो गए हैं। गार्डी ने बताया कि उनके 90 प्रतिशत क्लाइंट आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन की इच्छा रखते हैं। हालांकि स्पर्म डोनेशन की माध्यम क्या होगा यह विकल्प चुनने का अधिकार उनके क्लाइंट के पास ही होता है।