स्टॉकहोम। भारत में कोरोना की लहर को देखते विदेशों से संवेदना की लहर देखने को मिल रही है। स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने भारत में कोरोना से हो रहीं मौतों पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर दुनियाभर के देशों से भारत की मदद का अनुरोध किया है। उन्होंने लिखा कि भारत में कोरोना वायरस की स्थिति को देखकर काफी दुख पहुंचा है।