16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हवाई : ज्वालामुखी फटने के बाद निकल रहे लावे से चार सप्ताह के अंदर 80 से ज्यादा घर तबाह

हवाई में ज्वालामुखी के फटे चार सप्ताह हो गए है, लेकिन वहां अभी भी लावा बह रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 2 Jun 2018, 3:24 PM IST

नई दिल्ली। हवाई में किलाउआ ज्वालामुखी के फटने के बाद चार सप्ताह के अंदर 80 से ज्यादा घर नष्ट हो गए हैं। ज्वालामुखी का लावा दिन-रात बह रहा है जिससे उसके आसपास के घर तबाह हो गए हैं। घरों के नष्ट होने की वजह से सैकड़ों लोग अपना घर छोड़कर वहा से जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्टे केे अनुसार ये जानकारी वहां के एक अधिकारी ने दी है।

यह भी पढ़ें-video के जरिए देखिए किस तरह दमकल की गाड़ियों ने मुंबई के आयकर विभाग में लगी आग पर पाया काबू

ज्वालामुखी से अभी भी निकल रहा है लावा

हावई सिविल डिफेंस के प्रवक्ता टैलमेड मैंगो ने शुक्रवार बताया कि ज्वालामुखी से निकल रहे लावा की चपेट में आकर कम से कम 87 घर नष्ट होने की खबर है। वहीं, सीएनएन ने नागरिक रक्षा एजेंसी के हवाले से बताया कि घरों को नुकसान पहुंचने की रिपोर्ट जारी किए जाने के बाद गुरुवार रात को बढ़ते लावा विस्फोट के बीच लीलानी एस्टेट्स सबडिविजन के एक हिस्से को खाली करने के आदेश जारी किया गया है।

घरों को खाली करने के आदेश

लावा की वजह से किसी की जान ना जाए इस संबंध में सतर्कता बरतते हुए स्थानीय निवासियों को शुक्रवार दोपहर तक घरों को खाली कर देने की सलाह दी गई। डिफेंस प्रवक्ता ने बताया कि आपातकालीन कर्मियों की समय सीमा बीतने के बाद खाली कराए गए इलाकों से किसी को बचाने की कोई योजना नहीं है। इसलिए समय रहते जल्द से जल्द इलाके को खाली कर दिया जाए।

यह भी पढ़ें-जीजा के साथ मिलकर नर्स ने रची बुजुर्ग दंपति की हत्या की साजिश, ऐसे हुआ खुलासा

चार सप्ताह पहले हुआ था विस्फोट

बता दें कि हावई के ज्वालामुखी में पहला विस्फोट होने के चार सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन उसमें से अभी भी लावा निकलकर बह रहा है। यूएस भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने कहा कि किलाउआ ज्वालामुखी का लावा 5.5 वर्ग मील के दायरे में फैल गया है, यह न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क से चार गुना बड़ा है।