वहीं, ब्रिटिश समाचार पत्र 'द गार्जियन' और 'द टेलीग्राफ' ने भी अपने संस्करण में एनकाउंटर की खबर को तवज्जो दी है। इसके अलावा द टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि महिला डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ लोगों में काफी गुस्सा था। इसी गुस्से के चलते आरोपियों को कोर्ट में भी पेश नहीं किया जा सका था। इसके अलावा पाकिस्तानी अखबार डॉन न्यूज ने भी लिखा है कि भारत की पुलिस मुंबई, पंजाब और कश्मीर जैसे इलाकों में गैर न्यायिक हत्या या एनकाउंटर करने में माहिर है।