गौरतलब है कि आईएमएफ के प्रबंध के अलावा अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा एवं वित्तीय समिति (आईएमएफसी) के अध्यक्ष और दक्षिण अफ्रीकी रिजर्व बैंक के गवर्नर लेसेजा कागायगो ने भी दोनों देशों से अपील करते हुए कहा, "वैश्विक समुदाय के रूप में यह महत्वपूर्ण है कि हम मुक्त व्यापार को खुला रखें और बहुपक्षीय प्रणाली के दायरे में कार्य करें। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि अगर विवाद हैं तो वे हल हों।"