संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र परिषद (United Nations Security Council) की कमान इस माह भारत के हाथों में होगी। इस दौरान वह तीन प्रमुख क्षेत्रों समुद्री सुरक्षा, शांतिरक्षण और आतंकवाद को रोकने संबंधी विशेष कार्यक्रमों की अगुआई करने को तैयार है। यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत टी एस तिरुमूर्ति (TS Tirumurti) ने 15 राष्ट्रों वाले संयुक्त राष्ट्र निकाय की भारत द्वारा अध्यक्षता संभाले जाने की पूर्व संध्या पर एक वीडियो संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि हमारे लिए उसी माह में सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभालना विशेष गौरव की बात है, जिस माह 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है।