कोरोना से जंग लड़ने के लिए भारत ने संयुक्त राष्ट्र की मदद को ठुकराया, कहा-देश के पास ‘मजबूत व्यवस्था’
नई दिल्लीPublished: Apr 29, 2021 12:44:51 pm
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक के अनुसार संस्था अपनी पेशकश पर अब भी कायम है।


coronavirus in india
संयुक्त राष्ट्र। पिछले दिनों कई देशों के साथ संयुक्त राष्ट्र ने भी भारत की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया था। इस बीच खबर आई है कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र की पेशकश को ठुकरा दिया है। संयुक्त राष्ट्र (United Nations) के महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता का कहना है कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा एकीकृत आपूर्ति श्रृंखला के जरिए की गई मदद को अस्वीकार कर दिया है उन्होंने कहा कि देश के पास जरूरी साजो-सामान के साथ स्थिति से निपटने के लिए ‘मजबूत व्यवस्था’है।