बेरुत। सीरिया में कुर्दों पर तुर्की के हमलों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। सीरिया के उत्तर पश्चिम इलाके के एक गांव में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों पर रविवार तड़के हेलीकॉप्टर से हमला किया गया, जिसमें कम से कम नौ आतंकी मारे गए। इस हमले में आतंकी अबु-बकर-अल बगदादी भी मारा गया है।