10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फ्रांस में ISIS का तांडव, हमले के पीछे की वजह जान कांप जाएगी रुह

हमलावर 2015 के पेरिस हमले में शामिल एकमात्र गिरफ्तार आतंकी की रिहाई की मांग कर रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 23 Mar 2018, 7:28 PM IST

france

नई दिल्ली। दक्षिण फ्रांस के Trebes and Carcassonne में आईएसआईएस के आतंकी ने ताज़ा गोलीबारी में 2 लोगों की हत्या कर दी। वहीं इस हमले में 12 लोगों के घायल होने की भी खबर है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों और घायलों की संख्या में अभी और बढ़ोतरी हो सकती है। बताया जा रहा है कि हमलावर ने कई ग्रेनेड भी ले रखे थे और गोलियां बरसाते हुए अल्लाहु-अकबर के नारे लगा रहा था। इसके साथ ही वह चिल्ला रहा था कि ये सीरिया का बदला है। हमलावर खुद को आंतकी संगठन आईएसआईएस का सदस्य बता रहा था। हमलावर 2015 के पेरिस हमले में शामिल एकमात्र गिरफ्तार आतंकी की रिहाई की मांग कर रहा है।

पूरा मामला आज सुबह स्थानीय समय अनुसार 11 बजे का बताया जा रहा है। जब सुबह टहलने के लिए घर से निकले एक पुलिस अधिकारी को मारकर घायल कर दिया गया था। जिसके कुछ ही देर बाद आईएसआईएस का यह आतंकी करीब 20 लोगों को बंधक बनाकर Trebes के एक सुपरमार्केट में ले गया। जहां उसने 2 लोगों की हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने अब सुपरमार्केट को चारों ओर से घेर लिया है और उससे बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं।

गौरतलब है कि 7 जनवरी 2015 को पेरिस के शार्ली एब्दो के दफ्तर पर हुए हमले में 130 लोगों की मौत हुई थी। इस हमले में शामिल आतंकियों में एक ज़िंदा बच गया था, जिसका नाम सलाह आब्देसलाम है। जो अभी पेरिस में स्थित एक उच्च-सुरक्षा जेल में बंद है। सलाह को साल 2016 में ब्रसेल्स से एंटी-टेरर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सलाह मोरक्को से ताल्लुक रखता था। लेकिन उसका जन्म बेल्जियम के मोरक्को में हुआ था।

सलाह आब्देसलाम के पास फ्रांस की नागरिकता थी। बताते चलें कि सलाह ने फ्रांस के नेशनल स्टेडियम में चल रहे फ्रांस और जर्मनी के बीच फुटबॉल मुकाबले के दौरान आत्मघाती हमला करने की फिराक में था, लेकिन वह अपने इस मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया था। आज हुए इस हमले में शामिल आतंकी सलाह आब्देसलाम की ही रिहाई की मांग कर रहा है।