
हमास के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने के लिए इजरायल तैयार, अधिकारियों को जारी किया आदेश
तेल अवीव। गाजा पट्टी पर इजरायल और फिलिस्तीन के बीच चल रहे संघर्ष के बीच इजारायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बड़ा बयान दिया है। नेतन्याहू ने गुरुवार को कहा कि गाजा पर वे हमास के खिलाफ सैन्य अभियान चलाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बाबत उन्हें अपने सैन्य अधिकारियों को यह आदेश जारी किया है कि सैन्य अभियान के लिए तैयार रहें। इजरायल का हर नागिरक जानता है कि यदि सैन्य अभियान की जरूरत है तो हमलोग मजबूती के साथ आगे बढ़ेंगे और हर बेहतर संभावना के साथ अभियान को अंजाम देंगे। बता दें कि नेतन्याहू की ओर से यह बयान ऐसे समय में आया है जब सोमवार को इजरायल और गाजा के बीच रॉकेट हमले के बाद काफी तनाव है।
इजरायल और गाजा के बीच मध्यस्था के लिए मिस्त्र की कोशिश
बता दें कि सोमवार को इजरायल की वायुसेना ने गाजा पर हमास के ठिकानों को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए थे। क्योंकि इससे पहले तेल अवीव में हमाल की ओर से एक इमारत को निशाना बनाकर हमला किया गया था। हालांकि बाद में हमास ने बार-बार यह कहा कि दुर्घटनावश रॉकेट गिरा था। इस घटना के बाद इजरायल ने एक के बाद एक कई रॉकेट गाजा पर छोड़े। अब इजरायल और गाजा के बीच सीजफायर कराने के लिए मिस्त्र कोशिश कर रहा है। फिलहाल बातचीत विफल रहा और इजरायल लगातार गाजा पर हमले कर रहा है। मालूम हो कि अमरीकी दौरे पर पहुंचे नेतन्याहू ने वापस लौटकर बताया कि अमरीका ने गोलान हाईट्स को इजरायल का अभिन्न अंग माना है जो कि बहुत बड़ी राजनैतिक जीत है।
Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.
Updated on:
29 Mar 2019, 7:41 AM IST
Published on:
29 Mar 2019, 5:36 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.