
सिंगापुर में किम जोंग के हमशक्ल को किया गिरफ्तार, आधे घंटे तक पूछताछ की
सिंगापुर। 12 जून को उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन और अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बैठक होने को है। इस पहले सिंगापुर के आयोजन स्थल की सुरक्षा को बढ़ा दी है। यहां तक सिंगापुर में आने वाले विमानों से उतरे वाले यात्रियों की कड़ाई से जांच चल रही है। दो बड़े राजनेताओं की सुरक्षा को लेकर चप्पे—चप्पे की तलाशी ली जा रही है। गोरखाओं के साथ उत्तर कोरिया और अमरीका सुरक्षाकर्मियों ने आयोजन स्थल की घेराबंदी कर दी है। गौरतलब है कि सिंगापुर के सेंटोसा आइलैंड पर यह बैठक होगी। इस दौरान किम की सुरक्षा के लिए हमशक्ल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के समय उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन का हमशक्ल भी शामिल होंगा।
वार्ता के दौरान शामिल होगा
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किम जोंग जैसा दिखने और उनकी जैसी वेशभूषा वाला हांगकांग का एक व्यक्ति मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति और किम के बीच होने वाली बैठक के समय एक वैकल्पिक सम्मेलन में हिस्सा लेगा। उसका नाम हावर्ड एक्स है। हाल के महीने में हावर्ड प्योंगचांग विंटर ओलंपिक में ट्रंप जैसे दिखने वाले एक अन्य व्यक्ति के साथ दिखा था। इस तरह यह हमशक्ल असल नेताओं की सुरक्षा में काम आते हैं। इनकी वजह से दुश्मन को भ्रमित किया जा सकता है।
चांगी एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार
किम के हमशक्ल होवार्ड एक्स के अनुसार सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट पहुंचने पर उन्हें दो घंटे तक हिरासत में रखा गया और करीब 30 मिनट तक उनसे पूछताछ की गयी। होवार्ड एक्स ने बताया कि पुलिस ने उनसे अपने राजनीतक विचारों के बारे में पूछा और कहा कि अन्य देशों में विरोध प्रदर्शन में वह शामिल हैं या नहीं।
Published on:
09 Jun 2018 11:51 am
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
