scriptक्या बुर्के की आड़ में हो रहे बड़े आतंकी हमले! जानिए किन देशों ने इस पर लगाया बैन | Know which countries in the world are Ban Burka | Patrika News

क्या बुर्के की आड़ में हो रहे बड़े आतंकी हमले! जानिए किन देशों ने इस पर लगाया बैन

locationनई दिल्लीPublished: May 05, 2019 02:58:28 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

कई देशों में सार्वजनिक स्थलों पर बुर्के पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा
आतंकी हमले के बाद कई यूरोपीय देशों ने लगाया बैन
श्रीलंका बम ब्लास्ट में भी बुर्का पहने हमलावर दिखाई दिए थे

burka

जानिए दुनिया के किन देशों में बैन है बुर्का

कोलंबो। श्रीलंका में हुए सीरियल बम ब्लास्ट के बाद बुर्के पर प्रतिबंध को लेकर पूरी दुनिया में विवाद छिड़ गया है। बीते माह कोलंबो में हुए सिलसिलेवार आठ बम धमाकों में करीब 250 से अधिक लोगों की जान चली गई, वहीं करीब 500 से अधिक लोग घायल हो गए। इसके बाद से श्रीलंका में बुर्के पर बैन लगा दिया गया है। जांच एजेंसियों का कहना कि हमलावरों ने बुर्के का सहारा लेकर कई जगहों पर बम प्लांट किए। सीसीटीवी फुटेज में एक आत्मघाती हमलावर बुर्का पहने चर्च में दिखाई दिया। कई यूरोपीय देशों में बुर्के पर पहले ही बैन लग चुका है। यहां सार्वजनिक स्थलों पर बुर्के पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जा चुका है।
थाईलैंड में नए राजा का राज्याभिषेक समारोह शुरू, 7 किलो सोने का मुकुट पहन जनता के बीच आए सम्राट

भारत में भी बुर्के पर रोक की मांग

पड़ोसी देश श्रीलंका में खतरनाक आतंकी हमले के बाद भारत में जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। देश में मुस्लिम आबादी काफी अधिक है। ऐसे में यहां पर बुर्के पर प्रतिबंध लगाना कठिन होगा। मगर कई राजनीतिक दल के नेताओं ने इस पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि देश को सुरक्षित रखने के लिए ऐसे कदम उठाने आवश्यक हैं। बुर्के की आड़ में आतंकियों को हमले करने का मौका नहीं देना चाहिए।
कौन-कौन देश में बुर्के पर है प्रतिबंध

कई देशों बुर्के को लेकर प्रतिबंध पहले से ही लगाया जा चुका है। डेनमार्क में 2018 में पूरा चेहरा ढंकने पर प्रतिबंध लगाया गया। इसके खिलाफ जमकर प्रदर्शन हुए। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर चेहरा ढंकने के लिए किसी भी तरह का कपड़ा पहनने पर हजार क्रोन यानी लगभग 157 डॉलर के जुर्माने का प्रावधान है। नीदरलैंड्स में जून 2018 में स्कूलों-अस्पतालों और यातायात सेवाओं जैसे स्थानों पर चेहरा छिपाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि सार्वजनिक मार्गों पर ये प्रतिबंध लागू नहीं है। जर्मनी में गाड़ी चलाते वक्त चेहरा ढंकना मना है। जर्मनी की संसद के निचले सदन ने जजों, सैनिकों के साथ सरकारी कर्मियों के लिए आंशिक प्रतिबंध की अनुमति दी थी। पूरा चेहरा ढंकने वाली महिलाओं के लिए समय पड़ने पर चेहरा दिखाना भी कानूनी रूप से अनिवार्य है।
बांग्लादेश में चक्रवात फानी का कहर, 15 लोगों की मौत, 71 घायल

सार्वजनिक स्थानों पर चेहरा ढंकने पर प्रतिबंध लगा

अक्तूबर 2017 से ही ऑस्ट्रिया में स्कूलों और कोर्ट जैसे सार्वजनिक स्थानों पर चेहरा ढंकने पर पाबंदी लगा दी गई है। बेल्जियम में जुलाई 2011 में पूरा चेहरा ढंकने पर रोक लगाने वाला क़ानून पारित हुआ था। इसके तहत पार्कों और सड़कों जैसे सार्वजनिक स्थलों पर आप अपनी पहचाना छिपा नहीं सकते हैं। नॉर्वे में शिक्षण संस्थानों में चेहरा छिपाने पर प्रतिबंध लगा है। यह कानून जून 2018 में पारित हुआ। बुल्गारिया की संसद ने 2016 में एक बिल पारित किया गया। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर चेहरा ढंकने वाली महिलाओं को मिलने वाली सरकारी मदद में कटौती होगी। लग्ज़मबर्ग में भी कई तरह के आंशिक प्रतिबंध हैं। अस्पतालों, कोर्ट और सरकारी इमारतों में चेहरा नहीं छिपाया जा सकता। इसी तरह इटली के कई शहरों में चेहरा ढंके रखने पर प्रतिबंध है। इटली के नोवारा शहर में यह रोक लगी हुई है। इस शहर का प्रशासन प्रवासी विरोधी पार्टी नॉर्दर्न लीग के पास है। यहां साल 2010 में यह प्रतिबंध लगाया गया। स्पेन के बार्सिलोना शहर में वर्ष 2010 में नगर पालिका कार्यालय और सार्वजनिक स्थलों पर चेहरा को छिपाने पर रोक लगाई गई थी।
वकार हसन के कबूलनामे US खुफ‍िया एजेंसी FBI भी हैरान, पुलवामा हमलों से जुड़ रही है कड़ी

महिलाओं ने कई बड़े हमलों को अंजाम दिया

साल 2015 में बुर्काधारी महिलाओं ने कई बड़े आत्मघाती बड़ेे हमले किए। इसके बाद चाड, गबोन, कैमरून के उत्तरी क्षेत्र,नाइजर के दीफ़ा और रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में पूरा चेहरा ढंकने पर पूरी तरह से रोक लगाई गई। अल्ज़ीरिया में अक्तूबर 2018 में सरकारी अधिकारियों के सार्वजनिक स्थानों पर पूरा चेहरा ढंकने पर प्रतिबंध लगाया गया। चीन के शिनजियांग क्षेत्र में बुर्का पहनने या चेहरा ढंकने पर प्रतिबंध है। इसके अलावा मुस्लिम समुदाय के लोग असामान्य रूप से लंबी दाढ़ी नहीं रख सकते है। यहां पर रहने वाले उईगर मुस्लिमों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। इस क्षेत्र में कई बार हिंसक झड़पें भी हुई हैं। सरकार इसके लिए स्थानीय इस्लामी लड़ाकों को दोषी मानती है।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो