जाधव मामले में इसी साल फरवरी में सुनवाई हुई थी। भारत और पाकिस्तान दोनों से अंतिम बहस की सुनवाई के बाद, जिलानी केवल चौथे दिन ही कार्यवाही में शामिल हो पाए थे। दरअसल, उन्हें दिल का दौरा पड़ गया था। पाकिस्तान ने उस वक्त जिलानी की बीमारी का हवाला देते हुए ICJ से मामले को स्थगित करने का आग्रह भी किया था। लेकिन पाकिस्तान का कोई भी जज ICJ का सदस्य नहीं था, इसलिए पाकिस्तान के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जिलानी को एडहॉक जज के तौर पर नियुक्त किया गया था।