scriptलीबिया संकट: त्रिपोली के पास सरकार और विद्रोहियों के बीच लड़ाई में 21 की मौत, दर्जनों घायल | Libya crisis: 21 killed in fighting between government and rebels near Tripoli | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

लीबिया संकट: त्रिपोली के पास सरकार और विद्रोहियों के बीच लड़ाई में 21 की मौत, दर्जनों घायल

लीबिया में सरकार और विद्रोही सेनाओं के बीच लड़ाई में रविवार को 21 लोगों की जान चली गई।
विद्रोही लड़ाकों ने राजधानी त्रिपोली स्थित हवाई अड्डे को कब्जे में लेने का दावा किया है।
इधर प्रधानमंत्री फायेज अल-सिराज ने त्रिपोली को बचाने के लिए संकल्प लिया है।

नई दिल्लीApr 08, 2019 / 03:17 am

Anil Kumar

लीबिया में संकट

लीबिया संकट: त्रिपोली के पास सरकार और विद्रोहियों के बीच लड़ाई में 21 की मौत, दर्जनों घायल

त्रिपोली। लीबिया में विद्रोहियों और सरकार के बीच चल रहे संघर्ष रविवार को और तेज हो गया। विद्रोही खलीफा हफ्तार के लड़ाकों ने राजधानी त्रिपोली के पास हवाई हमला शुरू कर दिया जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र ने दो घंटे के लिए अपील की ताकि घायलों और हताहत हुए नागरिकों को बाहर निकाला जा सके, लेकिन इसके बावजूद संघर्ष जारी है। माना जा रहा है कि लीबिया की सरकार को संयुक्त राष्ट्र का समर्थन प्राप्त है।

लीबिया में तख्तापलट के आसार, राजधानी त्रिपोली को बचाने के लिए पीएम फायेज अल-सिराज का संकल्प

राजधानी त्रिपोली पर कब्जा करने को विद्रोही आगे बढ़े

जनरल खलीफा हाफर के नेतृत्व में विद्रोही सेनाएं राजधानी त्रिपोली को कब्जे में लेने के लिए आगे बढ़ गई हैं। इसको लेकर प्रधानमंत्री फायेज अल-सिराज ने साफ कर दिया है कि किसी भी कीमत पर त्रिपोली को बचाएंगे। उन्होंने जनरल खलीफा हापर पर तख्तापलट का आरोप लगाया है। इधर जनरल खलीफा हापर ने कहा है कि इस संघर्ष में उन्होंने अपने 14 लड़ाके खोए हैं। इन सबके बीच लीबिया में बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था व को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय शक्तियों ने वहां से कर्मियों को निकालना शुरू कर दिया है। इधर भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि 15 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के शांति सैनिकों की पूरी टुकड़ी को त्रिपोली से हटा दिया गया है क्योंकि “लीबिया में स्थिति अचानक बिगड़ गई है। बता दें कि जब 2011 में लंबे समय तक शासक रहे मुअम्मर गद्दाफी को पद से हटाकर मार दिया गया था, तब से लीबिया में राजनीतिक अस्थिरता और हिंसक घटनाओं को दौर जारी है। जनरल हाफर की लीबिया की राष्ट्रीय सेना (LNA) की सेनाएं गुरुवार से ही शहर के दक्षिण और पश्चिम में बहुस्तरीय हमले कर रही है। हालांकि जनरल हाफर का कहना है कि संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार (GNA) के शनिवार को हवाई हमले के एक दिन बाद उसने अपना पहला हवाई हमला किया है।

 

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर .

Home / world / Miscellenous World / लीबिया संकट: त्रिपोली के पास सरकार और विद्रोहियों के बीच लड़ाई में 21 की मौत, दर्जनों घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो