क्रांतिकारी कास्त्रो परिवार का है लंबा सियासी इतिहास
क्यूबा में कास्त्रो परिवार दशकों से क्यूबा की सत्ता पर काबिज रहा है। 1959 में फिदेल कास्त्रो देश के प्रधानमंत्री बने थे, जो 1976 तक इस पद पर रहे। इसके बाद फिदेल कास्त्रो क्यूबा के राष्ट्रपति बने और 2008 तक पद पर बने रहे। इसके बाद उन्हें बीमारी ने घेर लिया, जिसके चलते उनके भाई राउल कास्त्रो राष्ट्रपति बने। इस तरह से दोनों भाइयों ने मिलकर करीब छह दशक तक शासन किया। अब राउस कास्त्रो ने पद छोड़ दिया है, लेकिन साम्यवादी क्यूबा की राजनीति में वे अब भी प्रभावशाली शख्स बने रहेंगे।